LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

सड़क विस्तार से बदलेगा जशपुर का भूगोल, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में 6 नई सड़कों के लिए 18.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति

जशपुरनगर, 23 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास को नई दिशा मिल रही है। सड़क एवं संपर्क सुविधाओं के विस्तार से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचल अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ते जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए जिले में बड़े पैमाने पर कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं।

बीते दो वर्षों में सड़क निर्माण को मिली ऐतिहासिक स्वीकृति

पिछले दो वर्षों के दौरान जशपुर जिले में 914 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से 603 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। यह जिले के अब तक के सबसे बड़े अधोसंरचना निवेशों में से एक माना जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब 18.26 करोड़ रुपये की लागत से 6 नई सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन 6 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

स्वीकृत सड़कों में—

भट्ठा से सरगुजा सीमा तक 4 किमी लंबा सड़क मार्ग, जिसकी लागत 3 करोड़ 91 लाख 68 हजार रुपये है।

बांसटोली से पण्डुटोली तक 4.42 किमी लंबा पहुँच मार्ग, लागत 4 करोड़ 38 लाख 24 हजार रुपये।

दुर्गापारा से फरसापानी मैनी तक 2.52 किमी सड़क (पुल-पुलिया सहित), लागत 2 करोड़ 53 लाख रुपये।

सरडीह से पतरापारा तक 2.34 किमी सड़क, लागत 2 करोड़ 62 लाख 69 हजार रुपये।

जरूड़ाड से टटकेला तक 1.75 किमी सड़क, लागत 2 करोड़ 36 लाख 54 हजार रुपये।

बांसटोली से अकरीकोना तक 2.50 किमी सड़क, लागत 2 करोड़ 44 लाख 76 हजार रुपये शामिल हैं।


दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

इन सड़कों के निर्माण से दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवाओं एवं बाजारों तक आसान और सुरक्षित पहुँच मिलेगी। अब बरसात या आपातकालीन स्थितियों में भी आवागमन बाधित नहीं होगा, जिससे समय पर उपचार और सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा संबल

सड़क संपर्क बेहतर होने से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुँचाने में सुविधा मिलेगी और उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। वहीं विद्यालयों और महाविद्यालयों तक सुगम पहुँच से विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी और ड्रॉप-आउट दर में कमी आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के विकास दृष्टिकोण की सराहना

सड़क नेटवर्क के इस व्यापक विस्तार से जशपुर जिले में सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को गति मिल रही है। जिले के नागरिकों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment