स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में फहराया ध्वज

जशपुर : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा आकर्षक परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उम्मेद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment