जशपुर विधायक रायमुनी भगत की मौजूदगी में मनोरा में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन संपन्न

जशपुर: जशपुर जिले के मनोरा में आज आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन उत्साह, सहभागिता और जनजागरूकता का प्रभावी मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक रायमुनी भगत की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शांति भगत, सुषमा सिंह, अरविंद भगत, रंजीत भगत, श्यामलाल भगत, गोविंद भगत, पंकज मंडल (अध्यक्ष), मैनेजर राम रामदास, सुधीर भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही मितानिन बहनों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक सशक्त रूप से पहुंचाना, जनजागरूकता को बढ़ावा देना तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। वक्ताओं ने “स्वस्थ पंचायत – सशक्त समाज” के संकल्प को दोहराते हुए सामुदायिक सहभागिता को ही सफलता की कुंजी बताया।

यह सम्मेलन ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment