मनोरा जशपुर में फिर से कांग्रेस का दबदबा जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष कांग्रेस से बने”पूर्व विधायक विनय भगत की कुशल नेतृत्व के चलते कांग्रेस की जीत….

जशपुरनगर: आज जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में मनोरा जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों में कांग्रेस ने मारी बाजी मनोरा जनपद अध्यक्ष बने परमेश्वर भगत वहीं उपाध्यक्ष बने हैप्पी कमल कुजूर दोनों को पूर्व विधायक विनय भगत ने जीत की बधाई शुभकामनाएं दी है। पूर्व विधायक विनय भगत के कुशल नेतृत्व का दबदबा के चलते आज मनोरा जशपुर में कांग्रेस का दबदबा कायम है चाहे डीडीसी चुनाव हो या जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव हो। वहीं जशपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर पूर्व विधायक विनय भगत के खास अमित महतो की धर्मपत्नी रचना अमित महतो ने मारी बाजी। यूं तो सभी कांग्रेसियों में जीत का जश्न का माहौल है और इसमें पूर्व विधायक विनय भगत का अहम भूमिका देखने को मिली। सभी को विनय भगत ने मिल के बधाई शुभकामनाएं दी है। वहीं कांग्रेसियों में बधाई का सिलसिला जारी है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment