ग्राम नारायणपुर में  सादरी भाषा में लोगों को छत्तीसगढ़ शासन के  योजनाओं की दी जा रही जानकारी

जशपुर 5 नवम्बर 25/ छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग के कला जत्था दल द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विगत दिवस जशपुर विकास खंड के ग्राम नारायणपुर में टीम ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास  योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन, धान खरीदी,लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आय जाति निवास सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सादरी भाषा में दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।
स्थानीय लोगों को उनकी ही भाषा बोली में जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment