जशपुर: डिप्लोमा इंजीनियरिग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसिलिंग की सूचना

जशपुर 24 जून 25/  प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 से शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर का उन्नयन छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी जशपुर में किया गया है। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी जशपुर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंजीयन का दूसरा चरण दिनांक 26.06.2025 से प्रारंभ हो रहा है। जशपुर जिला निवासी, ऐसे अभ्यर्थी जो प्री पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए, वे 10वीं कक्षा उतीर्ण होने के आधार पर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में कैरियर के उत्तम एवं चुनौतिपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

ऑनलाईन काउंसिलिंग में शामील होने हेतु अभ्यर्थी वेबसाईट https://cgdte.admissions.nic.in पर दिनांक 26.06.2025 से 29.06.2025 पंजीयन कर सकते हैं। ऑनलाईन काउंसिलिंग हेतु समय सारणी एवं प्रवेश नियमों का अवलोकन वेबसाईट www.gpjashpur.ac.in एवं www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर किया जा सकता है। अभ्यर्थीयों की सुविधा के लिए संस्था में अभ्यर्थी सुविधा केन्द्र की स्थापना की गई है। पंजीयन, पंजीयन संबंधी परेशानी एवं प्रवेश से संबधित जानकारी हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर मो0 नं0 6200203814, 7693890308 से संपर्क किया जा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment