जशपुर: 24 प्रहारी 72 घंटे अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत हुईं शामिल

जशपुरनगर, 11 अप्रैल 2026। जशपुर जिले के बगीचा स्थित वृंदावन यादव भवन में आयोजित 24 प्रहारी 72 घंटे अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान हरि नाम संकीर्तन की मधुर धुनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान के नाम संकीर्तन में भाग लेते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। विधायक के आगमन से आयोजन में और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने पूरे श्रद्धा भाव से संकीर्तन में भाग लेकर आयोजन को भव्य और सफल बनाया।

पूरे आयोजन के दौरान “जय श्री राम” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा, जिससे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment