जशपुर, 26 फरवरी 2026। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति के सुचारू संचालन और त्वरित संधारण के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार विभिन्न विकासखंडों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि नागरिक पेयजल संबंधी समस्याओं की सूचना सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जल आपूर्ति बाधा, हैंडपंप खराबी या अन्य पेयजल समस्या की स्थिति में नागरिक संबंधित विकासखंड के अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।
विकासखंडवार हेल्पलाइन नंबर
मनोरा – यू.एस. पवार, सहायक अभियंता: 6264978279
दुलदुला, कुनकुरी एवं फरसाबहार – विनोद मिश्रा, सहायक अभियंता: 9425574634, 8770741918
उपयंत्री उत्पल यादव: 9340108565
पत्थलगांव – आर.के. टंडन, सहायक अभियंता: 7566705216
उपयंत्री मनोज कुमार: 9691012017
कांसाबेल एवं बगीचा – विजय मैत्री, सहायक अभियंता: 8349424200
उपयंत्री किशोर कुमार: 8319734718
इसके अतिरिक्त, ग्रामीणजन संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में पेयजल संधारण पंजी में अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर 9691295243 तथा राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 18002330008 पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ग्रीष्मकाल में जल संरक्षण के प्रति सजग रहें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल दें, ताकि समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।




















