LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर : मुख्यमंत्री का आज जशपुर दौरा, बगिया आगमन—प्रशासन अलर्ट मोड पर

जशपुरनगर, 04 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर बाद जशपुर जिले के बगिया पहुंचेंगे, जहां वे निज निवास में विश्राम करेंगे।

प्राप्त कार्यक्रम विवरण के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात 10:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 11:00 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर 01:30 बजे विभागीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 02:00 बजे आरक्षित समय रखा गया है।
मुख्यमंत्री 03:00 बजे मंत्रालय, महानदी भवन से प्रस्थान कर 03:10 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड, नवा रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 03:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस मुख्यालय हेलीपैड से प्रस्थान कर 04:30 बजे ग्राम-बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला-जशपुर स्थित हेलीपैड पर आगमन करेंगे। इसके पश्चात 04:35 बजे कार द्वारा निजी निवास ग्राम-बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 04:40 बजे आगमन के पश्चात विश्राम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री के जशपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment