जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी 36 आवेदनों की समस्याएँ, समयबद्ध निराकरण के निर्देश

जशपुर, 16 फरवरी 2026। सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का उन्होंने स्वयं अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान समयसीमा के भीतर किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध हो, ताकि समाधान की स्थिति को लेकर किसी प्रकार की अस्पष्टता न रहे।

जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर विशेष संवेदनशीलता बरतने की बात कहते हुए उन्होंने जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व संबंधी प्रकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका उन्नयन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सभी आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर आवेदकों को शीघ्र राहत प्रदान की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment