जशपुर जिले को मिला नया पुलिस अधीक्षक ,डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) ने संभाला पदभार

जशपुरनगर:- छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे। उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 25 जनवरी 2026 को डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) ने जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

डॉ. लाल उमेद सिंह जशपुर जिले के 22वें पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं पुलिस-जनसंपर्क को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि डॉ. लाल उमेद सिंह इससे पूर्व रायपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे वर्ष 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं और अपने प्रशासनिक अनुभव, अनुशासनात्मक कार्यशैली एवं नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment