BREAKING NEWS
जशपुर: अब पंचायत में ही होंगे फौती नामांतरण… तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत ,सुशासन शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा अविवादित फौती नामांतरण पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत… पढ़िए विस्तार से जशपुर: संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की जशपुर: जशपुर: कर बकाया पर पांच बसें जप्त… एक हफ्ते में नहीं चुकाया तो होगी नीलामी? रायपुर: होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़ का फैसला , अंतर की राशि एकमुश्त होगा भुगतान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को दी बड़ी सौगात, रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख रुपए स्वीकृत, घोषणा पूरी होने पर नगर वासियों ने सीएम साय का जताया आभार…. जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ 82 हजार रुपए किए स्वीकृत जशपुरनगर: सुरेशपुर में खराब सोलर हाई मास्ट की मरम्मत हेतु क्रेडा जोनल कार्यालय अंबिकापुर को भेजा गया प्रस्ताव जीपीएम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 करोड़ लागत के 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन का किया शुभारंभ रायगढ़: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 32 गौवंश मुक्त, आरोपी गिरफ्तार जशपुर: आधी रात JCB लेकर पहुंच गए आरोपी… घर तोड़ा, कुचलने की भी कोशिश ,दो आरोपी गिरफ्तार — अन्य फरार जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ , भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,नव विवाहित 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात जशपुर: तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश मामले का खुलासा, पत्नी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे जशपुर: महुआ आधारित आजीविका मॉडल को मिला नया आयाम, जशपुर से सुकमा तक हुआ व्यावहारिक आदान–प्रदान ब्रेकिंग रायगढ़: 7वीं मंजिल पर चल रहा था ‘खेल’… पुलिस की एक रेड और खुल गया पूरा नेटवर्क ,रायगढ़ में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा , गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन , सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा ,मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ , आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश जशपुर: सब्जी बनाने का विवाद बना जानलेवा, गर्भवती पत्नी की हत्या कर बच्ची लेकर फरार हुआ पति , गिरफ्तार रायगढ़: लक्ष्मीपुर मारपीट मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 6 आरोपी हिरासत में, 4 नाबालिग रायगढ़: किराए पर लिया ट्रेलर… फिर कर दिया गायब, जीपीएस ने खोल दी पूरी कहानी जशपुर : जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन, विकसित भारत जी-राम-जी योजना की दी गई जानकारी…! रायगढ़ पुलिस की सामुदायिक पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिक सम्मानित रायगढ़ : रात के अंधेरे में घर में घुसा युवक… नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला रायगढ़ : सड़क पर एक गलती… और जीवनभर का दर्द, पुलिस ने दिया सख्त संदेश

जशपुर: संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की

जशपुर, 11 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आज जिला कार्यालय जशपुर के सभाकक्ष में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरगुजा संभाग के संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने की।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास, उपायुक्त सरगुजा संभाग श्रीमती शारदा अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिओम द्विवेदी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री नन्दजी पाण्डेय सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर समीक्षा

बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत प्रगति प्रस्तुत की गई। बताया गया कि गणना पत्रक भरने की अवधि 4 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक निर्धारित थी, जबकि 23 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। दावा-आपत्तियों की सुनवाई 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक संपन्न हुई और 14 फरवरी 2026 तक निराकरण की कार्यवाही जारी रहेगी। अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है।

जिले में कुल 2,10,934 लॉजिकल एरर चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 11 फरवरी 2026 तक 2,10,690 का निराकरण कर सुनवाई पूर्ण कर ली गई है। दावा-आपत्ति अवधि में फॉर्म 06 के 10,505, फॉर्म 07 के 346 तथा फॉर्म 08 के 2,008 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से फॉर्म 06 के 5,036, फॉर्म 07 के 85 और फॉर्म 08 के 778 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। शेष मामलों पर कार्यवाही प्रगति पर है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर जोर

रोल ऑब्जर्वर श्री दुग्गा ने 29 जनवरी 2026 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन पर विशेष चर्चा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता पंजीयन से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के परीक्षण में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की, ताकि पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके।

अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया। यह समीक्षा बैठक निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सहभागी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment