BREAKING NEWS
जशपुर: अब पंचायत में ही होंगे फौती नामांतरण… तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत ,सुशासन शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा अविवादित फौती नामांतरण पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत… पढ़िए विस्तार से जशपुर: संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की जशपुर: जशपुर: कर बकाया पर पांच बसें जप्त… एक हफ्ते में नहीं चुकाया तो होगी नीलामी? रायपुर: होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़ का फैसला , अंतर की राशि एकमुश्त होगा भुगतान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को दी बड़ी सौगात, रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख रुपए स्वीकृत, घोषणा पूरी होने पर नगर वासियों ने सीएम साय का जताया आभार…. जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ 82 हजार रुपए किए स्वीकृत जशपुरनगर: सुरेशपुर में खराब सोलर हाई मास्ट की मरम्मत हेतु क्रेडा जोनल कार्यालय अंबिकापुर को भेजा गया प्रस्ताव जीपीएम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 करोड़ लागत के 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन का किया शुभारंभ रायगढ़: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 32 गौवंश मुक्त, आरोपी गिरफ्तार जशपुर: आधी रात JCB लेकर पहुंच गए आरोपी… घर तोड़ा, कुचलने की भी कोशिश ,दो आरोपी गिरफ्तार — अन्य फरार जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ , भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,नव विवाहित 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात जशपुर: तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश मामले का खुलासा, पत्नी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे जशपुर: महुआ आधारित आजीविका मॉडल को मिला नया आयाम, जशपुर से सुकमा तक हुआ व्यावहारिक आदान–प्रदान ब्रेकिंग रायगढ़: 7वीं मंजिल पर चल रहा था ‘खेल’… पुलिस की एक रेड और खुल गया पूरा नेटवर्क ,रायगढ़ में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा , गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन , सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा ,मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ , आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश जशपुर: सब्जी बनाने का विवाद बना जानलेवा, गर्भवती पत्नी की हत्या कर बच्ची लेकर फरार हुआ पति , गिरफ्तार रायगढ़: लक्ष्मीपुर मारपीट मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 6 आरोपी हिरासत में, 4 नाबालिग रायगढ़: किराए पर लिया ट्रेलर… फिर कर दिया गायब, जीपीएस ने खोल दी पूरी कहानी जशपुर : जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन, विकसित भारत जी-राम-जी योजना की दी गई जानकारी…! रायगढ़ पुलिस की सामुदायिक पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिक सम्मानित रायगढ़ : रात के अंधेरे में घर में घुसा युवक… नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला रायगढ़ : सड़क पर एक गलती… और जीवनभर का दर्द, पुलिस ने दिया सख्त संदेश

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को मिली पर्यटन विकास की नई सौगात ,मुख्यमंत्री श्री साय ने किया मयाली–बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन

जशपुरनगर 5 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-योजना सीबीडीडी के अंतर्गत स्वीकृत मयाली–बगीचा विकास परियोजना का आज मयाली नेचर कैंप में भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से मयाली, विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग मधेश्वर पर्वत एवं बगीचा स्थित कैलाश गुफा में पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने विभिन्न कार्य किये जाएंगे। मयाली–बगीचा विकास परियोजना के माध्यम से क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं जनजातीय विरासत को संरक्षित करते हुए समुदाय आधारित पर्यटन को सशक्त किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जशपुर जिले को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में नई पहचान प्राप्त होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन जशपुर जिले के पर्यटन विकास के लिए ऐतिहासिक है।आज यहां पर मयाली के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी गई। मयाली अब  पर्यटन मानचित्र पर उभर रहा है। अब यह वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। मयाली की पहचान मधेश्वर महादेव से रही है। जिसे विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग माना जाता है। अब विकास परियोजना से मधेश्वर पहाड़ के धार्मिक और पर्यटन महत्व को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी। इसे ध्यान में रखते हुए मयाली डेम के पास पर्यटक रिसोर्ट और स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाया जाएगा। इस परियोजना से जशपुर जिले में पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। मयाली को एक संपूर्ण इको-टूरिज्म और एडवेंचर डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। इससे यहां के जंगल, झरने, पहाड़ और आदिवासी संस्कृति को देश-दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी। जब देश-विदेश से पर्यटक आएंगे तो पर्यटन से होने वाली आमदनी का लाभ सीधे स्थानीय लोगों को मिलेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ में होम-स्टे नीति भी लागू की गई है। ग्रामीण परिवार अपने घरों को होम-स्टे बनाकर पर्यटन से सीधे जुड़ सकेंगे। इस तरह से होम-स्टे से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
हमारे बेटे-बेटियों के लिए भी यह एक नया अवसर है। परियोजना के तहत बनने वाले स्किल डेवलपमेंट सेंटर में टूर गाइड, होटल सेवा, एडवेंचर स्पोर्ट्स, हस्तशिल्प और डिजिटल बुकिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। मयाली क्षेत्र के विकास से जशपुर के न सिर्फ पर्यटन क्षेत्र को बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक विभिन्नताओं को भी देश विदेश के लोग जानेंगे।



*विभिन्न विकास कार्यों से बदलेगी मयाली की तस्वीर — पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभरेगा क्षेत्र* –

मयाली क्षेत्र को प्राकृतिक, धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन के एक समग्र गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र में पर्यटन एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने हेतु अनेक विकास कार्य प्रस्तावित एवं स्वीकृत किए गए हैं, जिनके पूर्ण होने पर मयाली की पहचान एक सुव्यवस्थित, आकर्षक और पर्यटक-अनुकूल स्थल के रूप में स्थापित होगी। परियोजना के अंतर्गत मयाली में 05 पर्यटक कॉटेज, कॉन्फ्रेंस हॉल, कन्वेंशन हॉल, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, भव्य प्रवेश द्वार, बाउंड्री वॉल, आधुनिक टॉयलेट सुविधा, लैंडस्केपिंग तथा पाथवे का निर्माण किया जाएगा। इन सुविधाओं से न केवल पर्यटकों के ठहराव और आयोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिव मंदिर क्षेत्र में भी विकास कार्य प्रस्तावित हैं। यहां प्रवेश द्वार का निर्माण, स्वच्छ टॉयलेट सुविधा, सौंदर्यीकरण हेतु लैंडस्केपिंग तथा सुगम आवागमन के लिए पाथवे का विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्यटन सशक्त होगा। इसी प्रकार बगीचा क्षेत्र के कैलाश गुफा परिसर को भी एक सुव्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां प्रवेश द्वार, टॉयलेट, पिकनिक पिंडी (स्पॉट), रेस्टिंग शेड, घाट का विकास, पाथवे तथा सीढ़ियों/रेलिंग का जीर्णोद्धार किया जाना प्रस्तावित है। इससे प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सुरक्षित एवं सुविधाजनक पर्यटन अनुभव सुनिश्चित होगा।
उक्त सभी कार्य भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा संचालित स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-स्कीम सीबीडीडी योजना के अंतर्गत स्वीकृत मयाली-बगीचा विकास परियोजना के माध्यम से किए जाएंगे। परियोजना के क्रियान्वयन से मयाली और बगीचा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती, रोजगार के अवसरों का सृजन तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक-प्राकृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावना है। आने वाले समय में यह क्षेत्र जशपुर जिले के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर एक सशक्त और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरेगा।

    इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं अध्यक्ष पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष नगर पालिका जशपुर श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सचिव छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग श्री रोहित यादव, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड श्री विवेक आचार्य, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment