जशपुर: आकाशीय बिजली से घायल पहाड़ी कोरवाओं को मिला तत्काल उपचार, अब स्थिति पूरी तरह सामान्य…!

जशपुरनगर, 03 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को बरसात के मौसम में आपात की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसे क्रम में बगीचा के महादेवजोबला में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल 3  विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय में आने वाले पहाड़ी कोरवाओं को तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। अभी उनकी स्थिति सामान्य है।
   आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल तीनों पहाड़ी कोरवा रामनारायण पिता बीरबल 18 साल,  सीतामुनि पिता सुरेश 12 साल और  सुखमणि पिता भीमसेन 20 साल का   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया।  डॉक्टर उत्तम नागवंशी एवं टीम के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तीनों की स्थिति सामान्य है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment