जशपुरनगर, 23 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धर्मांतरण पर नियंत्रण के उद्देश्य से लागू किए गए धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के पारित होने के बाद जशपुर नगर में पहली बार रायमुनी भगत एवं गोमती साय का भव्य स्वागत किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी फैजान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आगमन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि विधेयक पारित होने के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों का यह पहला नगर दौरा है। धर्मांतरण के खिलाफ इस विधेयक को पारित कराने में दोनों विधायकों का महत्वपूर्ण योगदान और लंबा संघर्ष रहा है। उन्होंने जनजागरूकता अभियान, आंदोलन और जनसमर्थन के माध्यम से इस मुद्दे को मजबूती से उठाया।
आज शाम 6 बजे विधायकों के जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया चौक में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात बाइक रैली के माध्यम से पूरे उत्साह और जनसहभागिता के साथ नगर प्रवेश कराया जाएगा। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कल्याण आश्रम में समाप्त होगी।
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिससे यह आयोजन जनभागीदारी से परिपूर्ण होने की उम्मीद है।




















