LIVE UPDATES :
रायपुर : नशे के खिलाफ सख़्ती से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक… कैबिनेट के 9 बड़े फैसले रायगढ़ : रिहायशी इलाके में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की रेड में दो गिरफ्तार जशपुर : मुख्यमंत्री का आज जशपुर दौरा, बगिया आगमन—प्रशासन अलर्ट मोड पर जशपुर : पहली ही दस्तक में दिखेगा युवा जोश, 5 फरवरी को जशपुर में ऐतिहासिक स्वागत रैली की तैयारी , भा.ज.यु.मो. के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर जिलेभर में उत्साह जशपुर : बच्चों से सीधे अंतरिक्ष की बात करेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, 4 फरवरी को विशेष संवाद

जशपुर : बच्चों से सीधे अंतरिक्ष की बात करेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, 4 फरवरी को विशेष संवाद

जशपुरनगर, 04  फरवरी 2026/ भारत के अंतरिक्ष गौरव और वायुसेना के ग्रुप कैप्टन तथा गगनयात्री श्री शुभांशु शुक्ला का जशपुर आगमन 4 फरवरी को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर रणजीता स्टेडियम, जशपुर में सुबह 10 बजे “इंडिया इन स्पेस” थीम पर भव्य अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए अपने अंतरिक्ष अनुभव, प्रशिक्षण, चुनौतियों और भारत के बढ़ते अंतरिक्ष अभियानों की जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों में विज्ञान, तकनीक, नवाचार और राष्ट्रगौरव की भावना को और अधिक सशक्त करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय करेंगी। वहीं विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्री सालिक साय, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बेसरा, नगर पालिका परिषद जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव तथा जनपद पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरपालिका परिषद के सभी जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

अंतरिक्ष से सम्मान तक… विद्यार्थियों को बताएंगे सफलता की असाधारण यात्रा

उल्लेखनीय है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ए-एक्स 4 मिशन के दौरान असाधारण साहस और योगदान के लिए 77वें गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 18 दिनों तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहकर कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए, जो भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान वे विद्यार्थियों से अपने अंतरिक्ष सफर, कठोर प्रशिक्षण, चुनौतियों और भारत के उभरते अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर संवाद करेंगे। यह संवाद छात्रों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के प्रति नई ऊर्जा का संचार करेगा।

बच्चों के लिए बौद्धिक, रचनात्मक और आकर्षक गतिविधियाँ

अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, चित्रकारी, नारा लेखन, रंगोली, स्केच प्रतियोगिता जैसी विविध बौद्धिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे, जहाँ बच्चे इस ऐतिहासिक पल को यादगार बना सकेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी अन्य शैक्षणिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आयोजन को अनुकरणीय एवं स्मरणीय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यक्रम जशपुर के विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान से सीधे जुड़ने का दुर्लभ और प्रेरणादायी अवसर सिद्ध होगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment