जशपुर: विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दनगरी में 18 करोड़ की सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

जशपुर, 15 मार्च 2026। जशपुर विधानसभा क्षेत्र के दनगरी में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का 14 मार्च 2026 को विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

बताया गया कि सड़क निर्माण से दनगरी सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे किसानों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में आसानी होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष देवलाल भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता जुगनू यादव, गांव के सरपंच, सचिव, पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment