जशपुरनगर, 21 फरवरी 2026। अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, शांति और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए मंगलकामनाएँ कीं।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु आईएफएस सुश्री यशस्वी मौर्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।




















