जशपुर: सर्व यादव समाज की बैठक संपन्न, होली मिलन समिति का गठन

जशपुर। सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक गोकुल धाम सरना, सन्ना में संपन्न हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समाज के लोगों को औपचारिक आमंत्रण एवं निमंत्रण देने की रणनीति भी तय की गई।

बैठक के दौरान आगामी होली मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए एक समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति में संरक्षक के रूप में श्री गणेश यादव (सचिव, ग्राम पंचायत सन्ना) को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर श्री गुलाब यादव, उपाध्यक्ष के रूप में मनोज यादव, सचिव के रूप में कामेंद्र यादव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्री शिव कुमार यादव को चयनित किया गया। सभी पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति और सर्वसम्मति से किया गया।

इस अवसर पर सर्व यादव समाज के अध्यक्ष श्री राम नारायण यादव, पूर्व अध्यक्ष श्री ईयूनाथ यादव, इंद्रदेव यादव, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विशुनदेव यादव, राम लखन यादव, बबलू यादव, सच्चिदानंद यादव, रामखेलावन यादव, रामचरण यादव, कृष्ण यादव सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आपसी समन्वय के माध्यम से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। सर्व यादव समाज न केवल सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि युवाओं को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

समाज के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि आगामी होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बनेगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment