LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर: राज्य स्तरीय रोजगार मेला 29 से 31 जनवरी तक, जशपुर के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 जनवरी को… विस्तार से जानिए

जशपुरनगर, 22 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 15,000 पदों के लिए चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार लिया जाएगा।



उन्होंने बताया कि जशपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को निर्धारित किया गया है। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला पंजीयन अनिवार्य है, जो कि erojgar.cg.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

जिन आवेदकों ने अब तक पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि से पूर्व पंजीयन कर सकते हैं तथा 29 जनवरी 2026 को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, जशपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment