जशपुर: पेट्रोल, गैस व उर्वरक की कोई कमी नहीं, कलेक्टर रोहित व्यास ने अफवाहों से दूर रहने की अपील, 4 हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम स्थापित—समस्या होने पर तुरंत करें संपर्क

जशपुर, 29 मार्च 2026। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जशपुर जिले में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस एवं उर्वरकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है, इसलिए आमजन किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

कलेक्टर ने शनिवार को कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 924401112 जारी किया गया है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी पेट्रोल पंपों में नियमित रूप से पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति हो रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता भी पर्याप्त है तथा गैस बुकिंग शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार की जा रही है।

कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस से संबंधित शिकायत या जानकारी के लिए नागरिक 1800-233-3663, 1967, 0771-2511975 (राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम) तथा 924401112 (जिला कंट्रोल रूम, जशपुर) पर संपर्क कर सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment