जशपुर:भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस जिले में पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राधाकांत भवन, जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, भारत माता और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद भाजपा के इतिहास और योगदान पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।”

मुख्य अतिथि विधायक रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा, “भाजपा न केवल एक राजनीतिक दल है, बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा है जो अंत्योदय के संकल्प के साथ देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है। पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक की यात्रा संघर्षों, बलिदानों और सिद्धांतों से भरी रही है। हम सबका कर्तव्य है कि हम इस धरोहर को और आगे बढ़ाएं।”

जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “देश में ऐतिहासिक परिवर्तन भाजपा सरकारों के कारण संभव हुए हैं और संगठन की जड़ें अब गांव-गांव तक मजबूत हो चुकी हैं।”
समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संकल्प लिया कि वे भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे एवं पार्टी को और मजबूत करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत, राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजू गुप्ता, देवधन नायक, विक्रांत सिंह, राजकपूर भगत, अमन शर्मा, विजय सहाय, सज्जु खान, मुकेश सोनी, कंचन बैरागी, रागिनी भगत, नीतू गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, बॉबी ताम्रकर, दीपू मिश्रा,  अभिषेक गुप्ता, सतीश गोस्वामी, प्रभा शर्मा, विनोद निकुंज, मुन्नी गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment