BREAKING NEWS
झरिया यादव महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री , मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की मुख्यमंत्री ग्राम केंदापानी पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक स्व. कालेश्वर सिंह के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जशपुर: सिरीमकेला के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक जशपुर और रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री का 14 फरवरी को व्यापक दौरा कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल जशपुर: पैंगोलिन शल्क की अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त टीम की कार्रवाई जशपुर: 9.90 लाख लोगों को खिलाई जाएगी यह खास दवा… हाथीपांव के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू जशपुर: पमशाला–सराईटोला 11.50 किमी सड़क निर्माण हेतु द्वितीय निविदा आमंत्रित, 3 मार्च को खुलेगी रायपुर: अध्ययन भ्रमण पर आए सिक्किम के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, विकास मॉडल की सराहना रायपुर: वन संरक्षण, जैव विविधता और आजीविका सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ ने दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति — केदार कश्यप प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां ,विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन सरगुजा ओलंपिक अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ,आज 1600 जूनियर खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में ले रहे भाग जशपुर: अब पंचायत में ही होंगे फौती नामांतरण… तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत ,सुशासन शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा अविवादित फौती नामांतरण पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत… पढ़िए विस्तार से जशपुर: संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की जशपुर: जशपुर: कर बकाया पर पांच बसें जप्त… एक हफ्ते में नहीं चुकाया तो होगी नीलामी? रायपुर: होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़ का फैसला , अंतर की राशि एकमुश्त होगा भुगतान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को दी बड़ी सौगात, रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख रुपए स्वीकृत, घोषणा पूरी होने पर नगर वासियों ने सीएम साय का जताया आभार…. जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ 82 हजार रुपए किए स्वीकृत जशपुरनगर: सुरेशपुर में खराब सोलर हाई मास्ट की मरम्मत हेतु क्रेडा जोनल कार्यालय अंबिकापुर को भेजा गया प्रस्ताव जीपीएम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 करोड़ लागत के 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन का किया शुभारंभ रायगढ़: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 32 गौवंश मुक्त, आरोपी गिरफ्तार जशपुर: आधी रात JCB लेकर पहुंच गए आरोपी… घर तोड़ा, कुचलने की भी कोशिश ,दो आरोपी गिरफ्तार — अन्य फरार जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ , भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,नव विवाहित 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात जशपुर: तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश मामले का खुलासा, पत्नी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे

झरिया यादव महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री , मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की

जशपुरनगर 14 फरवरी 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत खारीझरिया में आयोजित झरिया यादव महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खारीझरिया में मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के महासम्मेलन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक चिंतन का अवसर प्रदान करते हैं। इससे सामाजिक ढांचा मजबूत होता है और मजबूत समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक समाज को अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का संकल्प लेना चाहिए। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास कर रही है। आज प्रत्येक ब्लॉक में कॉलेज संचालित हैं, साथ ही प्रदेश में  मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थान उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भी छत्तीसगढ़ में स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के वंशज के रूप में यादव समाज ने गौवंश सेवा की अद्वितीय परंपरा को सहेजा है, जो अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से नशामुक्त समाज निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता से की गई अधिकांश गारंटियों को राज्य सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया है। सरकार के प्रथम कैबिनेट निर्णयों में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिससे प्रदेश में आवास क्रांति की शुरुआत हुई। अब तक कुल 26 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है तथा होली पर्व से पूर्व अंतर की राशि किसानों को प्रदान कर दी जाएगी।
     उन्होंने कहा कि वनवासी परिवारों के कल्याण हेतु तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है, जिससे संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ कर श्रमिकों के सम्मान एवं सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री ने नवीन औद्योगिक नीति का लाभ उठाकर उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, छत्तीसगढ़ झरिया यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री जगनिक यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
    
*मुख्यमंत्री ने 11.75 करोड़ के 6 विकासकार्यों का लिया भूमिपूजन और लोकार्पण*

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत 11 करोड़ 75 लाख 94 हजार रुपए लागत के 6 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिनमें 9 करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपए लागत के 5 विकासकार्यों का भूमिपूजन एवं 2 करोड़ 33 लाख 46 हजार रूपए लागत के 01 विकासकार्य का लोकार्पण शामिल हैं।
   मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपए लागत के जिन 5 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 3.68 करोड़ रूपए लागत के जोकारी से मद्धेश्वर पहाड़ तक पहुंच मार्ग लं. 3.00 कि.मी., 2.85 करोड़ रुपए लागत के एन.एच.-43 से मयाली डेम तक लं. 1.30 किमी, 10 लाख रुपए लागत के सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य बंदरचुंवा सरदार बस्ती से सरना पहुंच मार्ग तक ग्राम पंचायत बंदरचुंआ और 7 लाख रुपए लागत के कण्डोरा में उचित मुल्य दुकान का निर्माण कार्य शामिल ही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 2.33 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एस.एच. 17 से पुटकेला पहुंच मार्ग लं. 2.20 कि.मी. का लोकार्पण भी किया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment