BREAKING NEWS
रायपुर: अध्ययन भ्रमण पर आए सिक्किम के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, विकास मॉडल की सराहना रायपुर: वन संरक्षण, जैव विविधता और आजीविका सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ ने दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति — केदार कश्यप प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां ,विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन सरगुजा ओलंपिक अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ,आज 1600 जूनियर खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में ले रहे भाग जशपुर: अब पंचायत में ही होंगे फौती नामांतरण… तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत ,सुशासन शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा अविवादित फौती नामांतरण पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत… पढ़िए विस्तार से जशपुर: संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की जशपुर: जशपुर: कर बकाया पर पांच बसें जप्त… एक हफ्ते में नहीं चुकाया तो होगी नीलामी? रायपुर: होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़ का फैसला , अंतर की राशि एकमुश्त होगा भुगतान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को दी बड़ी सौगात, रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख रुपए स्वीकृत, घोषणा पूरी होने पर नगर वासियों ने सीएम साय का जताया आभार…. जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ 82 हजार रुपए किए स्वीकृत जशपुरनगर: सुरेशपुर में खराब सोलर हाई मास्ट की मरम्मत हेतु क्रेडा जोनल कार्यालय अंबिकापुर को भेजा गया प्रस्ताव जीपीएम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 करोड़ लागत के 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन का किया शुभारंभ रायगढ़: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 32 गौवंश मुक्त, आरोपी गिरफ्तार जशपुर: आधी रात JCB लेकर पहुंच गए आरोपी… घर तोड़ा, कुचलने की भी कोशिश ,दो आरोपी गिरफ्तार — अन्य फरार जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ , भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,नव विवाहित 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात जशपुर: तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश मामले का खुलासा, पत्नी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे जशपुर: महुआ आधारित आजीविका मॉडल को मिला नया आयाम, जशपुर से सुकमा तक हुआ व्यावहारिक आदान–प्रदान ब्रेकिंग रायगढ़: 7वीं मंजिल पर चल रहा था ‘खेल’… पुलिस की एक रेड और खुल गया पूरा नेटवर्क ,रायगढ़ में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा , गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन , सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा ,मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ , आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश जशपुर: सब्जी बनाने का विवाद बना जानलेवा, गर्भवती पत्नी की हत्या कर बच्ची लेकर फरार हुआ पति , गिरफ्तार रायगढ़: लक्ष्मीपुर मारपीट मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 6 आरोपी हिरासत में, 4 नाबालिग रायगढ़: किराए पर लिया ट्रेलर… फिर कर दिया गायब, जीपीएस ने खोल दी पूरी कहानी

रायपुर: अध्ययन भ्रमण पर आए सिक्किम के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, विकास मॉडल की सराहना

रायपुर, 12 फरवरी 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ की धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकारों के दल से मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और औद्योगिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों का राजकीय गमछा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनाच्छादित है तथा लगभग 31 प्रतिशत आबादी जनजातीय समुदाय की है। वनोपज संग्रहण और मूल्य संवर्धन के माध्यम से आदिवासी समाज आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। जशपुर जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘जशप्योर’ ब्रांड के तहत उत्पाद तैयार कर आजीविका अर्जित कर रही हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा भुगतान किया जा रहा है तथा चरण पादुका योजना के तहत निःशुल्क चप्पल वितरित की जा रही है।

कन्या विवाह योजना को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु वर्ष 2005 में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हाल ही में छह हजार से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला। योजना के अंतर्गत नवदंपतियों को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा 15 हजार रुपये का सामग्री सहयोग प्रदान किया जाता है।

नक्सल पुनर्वास नीति पर जोर

नक्सलवाद पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता तथा तीन वर्षों तक प्रतिमाह 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अब तक 2,500 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। जगदलपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा संचालित ‘बस्तर पंडुम’ कैफे इसका उदाहरण है।



दूरस्थ अंचलों तक पहुंचीं योजनाएं

‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत 17 शासकीय योजनाओं को सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है, जिससे सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

पर्यटन और उद्योग में नई पहल

मुख्यमंत्री ने चित्रकोट जलप्रपात, कुटुम्बसर गुफाएं, अबूझमाड़ और धुड़मारास जैसे पर्यटन स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे को उद्योग का दर्जा दिया गया है। नवा रायपुर में 100 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित मेडिसिटी परियोजना सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। चित्रोत्पला फिल्म सिटी की स्थापना से फिल्म उद्योग को भी प्रोत्साहन मिलेगा।


“छत्तीसगढ़ ने भारतीय होने का गर्व कराया”

सिक्किम की पत्रकार सुश्री अर्चना प्रधान ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कर उन्हें ‘मेक इन इंडिया’ की सशक्त झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने भारतीय होने का गर्व कराया और यह प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

पत्रकारों ने अपने पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान भिलाई स्टील प्लांट, गेवरा ओपन माइंस, नवा रायपुर और जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय खान-पान और लोगों के आत्मीय व्यवहार की सराहना की। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, किसान हितैषी घोषणाएं और पुनर्वास नीति को भी सकारात्मक पहल बताया।


‘थांका’ पेंटिंग भेंट

सिक्किम के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक ‘थांका’ पेंटिंग भेंट की, जो सिक्किम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इसे स्नेह और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक बताते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास, प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित पीआईबी और सिक्किम से आए पत्रकारगण उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment