जशपुर: ग्राम पंडरीपानी में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्यवाही , एसडीएम फरसाबहार की कार्रवाई में 870 बोरे अवैध धान जप्त

जशपुरनगर 30 नवम्बर 2025/जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान खरीदी, बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने  चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फरसाबहार के औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम पंडरीपानी में दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध धान भंडारित पाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुल 870 बोरे, लगभग 400 क्विंटल धान अनधिकृत रूप से संग्रहित पाया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त धान किसी भी पंजीकृत खरीदी केंद्र अथवा अधिकृत विक्रेता के खाते में दर्ज नहीं था और इसे बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित किया गया था। अवैध भंडारण की पुष्टि होते ही एसडीएम (राजस्व) द्वारा मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की गई। धान को तत्काल जप्त कर ग्राम पंचायत के अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि अवैध धान संग्रहण राज्य की समर्थन मूल्य व्यवस्था को प्रभावित करता है और इससे कदाचार तथा अनियमितताओं की संभावनाएँ बढ़ती हैं। इसलिए प्रशासन ऐसे मामलों पर सख़्त निगरानी रख रहा है।
जिला प्रशासन का संदेशकृअवैध भंडारण पर सख़्त निगरानी जारी-
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने निरीक्षण टीम को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में धान खरीदी सीजन के मद्देनजर सभी संभावित स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अवैध खरीद, बिक्री या भंडारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि धान का लेन-देन केवल निर्धारित नियमों और पंजीकृत खरीदी केंद्रों के माध्यम से ही करें, अन्यथा नियम विरुद्ध पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment