जशपुरनगर 23 सितम्बर 2025/ मनोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कार्यरत पोड़ी पटकोना कलस्टर के आवास मित्र हीरालाल राम का आवास मित्र के पद से चयन निरस्त किया गया।
जनपद पंचायत मनोरा द्वारा जारी आदेशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत् आवास प्रगति हेतु हीरालाल राम का चयन आवास मित्र के रूप में किया गया था। किन्तु उनके द्वारा न तो समय पर आवास निरीक्षण किया जा रहा है, न आवास का जी.ई.ओ. टैग किया जा रहा। जनपद स्तर पर आयोजित बैठक में उनके गतिविधियों को असंतोषजनक पाया गया, पंचायत द्वारा स्पष्ट किया गया कि श्री हीरालाल की निष्क्रियता के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के सुचारू क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही थी साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। यह निर्णय जनपद एवं जिला स्तर पर योजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को देखते हुए लिया गया।




















