LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ग्राम पंचायत कवई में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन ,ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सड़क, पुलिया, भवन निर्माण से तेज होगा विकास

जशपुरनगर 23 जनवरी 2026/ जशपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत कवई में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ग्राम पंचायत कवई में सड़क, पुलिया, तटबंध, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन एवं व्यवसायिक परिसर सहित कुल आठ महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की शुरुआत अपने करकमलों से की। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जलभराव एवं बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी तथा प्रशासनिक और सामाजिक सेवाओं को मजबूती प्राप्त होगी।

₹1.13 करोड़ की लागत से होंगे निर्माण कार्य

भूमिपूजन के अंतर्गत ग्राम कवई मुख्य मार्ग से अंबाडीपा तक सी.सी. रोड (गौरव पथ) निर्माण कार्य ₹15.56 लाख, बाजार डांड कवई में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य (समग्र) ₹15.00 लाख, कवई–बुरजूकोना मार्ग पर आर.सी.सी. पुलिया निर्माण कार्य (नवीनीकरण) ₹15.00 लाख, इब नदी करम दह कवई में तटबंध निर्माण कार्य (नवीनीकरण) ₹15.00 लाख, डूमरगांझार कवई में आर.सी.सी. पुलिया निर्माण कार्य (पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण) ₹10.00 लाख, ग्राम पंचायत कवई में पंचायत भवन निर्माण कार्य (नरेगा/अन्य मद) ₹19.50 लाख, बोखाताला कवई में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य (नरेगा) ₹11.69 लाख तथा कवई मुख्य मार्ग से महादेव अखरा तुरी बस्ती तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य (नरेगा) ₹12.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी कार्यों पर कुल ₹1 करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपये की लागत आएगी।

ग्रामीण जीवन को मिलेगा सीधा लाभ

इन विकास कार्यों के पूरा होने से ग्राम पंचायत कवई एवं आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क और पुलिया निर्माण से बाजार, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रशासनिक कार्यालयों तक पहुंच आसान होगी। तटबंध निर्माण से बरसात के दौरान होने वाले जलभराव एवं कटाव की समस्या से राहत मिलेगी। पंचायत भवन के निर्माण से ग्राम प्रशासन को स्थायी एवं व्यवस्थित कार्यस्थल मिलेगा, वहीं आंगनबाड़ी भवन बनने से महिला एवं बाल विकास सेवाओं को मजबूती मिलेगी। व्यवसायिक परिसर निर्माण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता

भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कवई की सरपंच श्रीमती सुमित्रा भगत, उप सरपंच राजेश भगत, वार्ड क्रमांक 04 की पंच कु. पुष्पलता सिंह, मंडल अध्यक्ष सन्ना आनंद यादव, महामंत्री नसरूल्लाह सिद्दीकी , मंडल अध्यक्ष पंडरा पाठ देवलाल भगत, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह , वरिष्ठ कार्यकर्ता  खखलू राम ,  हरिशंकर यादव पंडरा पाठ , श्रीमती काजल राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार गांव-गांव तक विकास कार्यों को पहुंचाया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने तथा शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।

यह भूमिपूजन कार्यक्रम शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय मनोज भगत, गुडडू, शक्ति केंद्र प्रभारी कवई एवं भूतपूर्व महामंत्री सन्ना मंडल तथा समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment