जशपुर, 21 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिले में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में व्यापक विस्तार के लिए करोड़ों रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है।
इसी कड़ी में दुलदुला–फरसा से सुनकाडांडा–कोदोबहार मार्ग के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। लगभग 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी।
यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और विकास के नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।




















