श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जशपुर द्वारा मंडल स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित…

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी विचारक एवं भारत की एकता के प्रबल प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जशपुर जिला द्वारा सभी मंडलों में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के जशपुर शहर, कुनकुरी, पत्थलगांव, फरसाबहार, मनोरा, दुलदुला, बगीचा, तपकरा सहित सभी मंडलों में अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रमों में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं उनके जीवन संघर्ष पर आधारित वक्तव्य प्रस्तुत किए गए।  कार्यक्रम में उपस्थित जशपुर
विधायक रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक युगदृष्टा थे। कश्मीर को लेकर उन्होंने जो बलिदान दिया, उसने भारत की अखंडता की नींव मजबूत की। उनका नारा – ‘एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ – आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार, आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें गर्व है कि हम उस विचारधारा से जुड़े हैं जो राष्ट्र प्रथम को सर्वोपरि मानती है। यह दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं, संकल्प का दिन है – कि हम उनके सपनों का भारत बनाएंगे।”

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, संतोष सिंह, रूपेश सोनी, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, श्रीनायक मिश्रा, नेहरू सिंह, पंकज जायसवाल, बॉबी ताम्रकर, शरद चौरसिया, देवलाल भगत, सतीश गोस्वामी, प्रभा शर्मा, रागिनी भगत, संतोष सहाय, राजकिशोर जायसवाल,आकाश वाजपेयी, सुधीर पाठक, संतोष ठाकुर, नीतू गुप्ता, शशि बाई, विजेता सिंह सहित सभी मण्डल के अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment