LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर: कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग को तुरंत मिली मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल

जशपुरनगर, कलेक्टर श्री रोहित व्यास के संवेदनशील निर्देशन में जशपुर विकासखंड के ग्राम कोमड़ो निवासी धुनेश्वर राम को तुरंत मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान की गई। यह सुविधा उनके जीवन निर्वाह और रोजगार के लिए बेहद आवश्यक थी, जिससे उनका चेहरा खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठा।

धुनेश्वर राम कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या बताने आए थे। उन्होंने कहा कि बिना मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल के एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में कठिनाई होती है और जीवन निर्वाह भी प्रभावित हो रहा था। उनका कहना था कि मैं भूमिहीन दिव्यांग व्यक्ति हूँ और अपनी ट्राईसाईकिल में छोटा-मोटा व्यापार करके जीवन यापन करता था। पूर्व की ट्राईसाईकिल जर्जर और खराब हो गई थी, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही थीं।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने तुरंत समाज कल्याण अधिकारी श्री धर्मेन्द्र साहू को निर्देश दिए कि संबंधित को सहायता प्रदान की जाए। समाज कल्याण विभाग ने ग्राम कोमड़ो के सरपंच के माध्यम से 29 जनवरी 2026 को ही धुनेश्वर राम को नई मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान की।

मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल मिलने के बाद दिव्यांग का चेहरा खिल उठा और उन्होंने पुनः आत्मविश्वास व्यक्त किया कि अब वह अपने जीवन निर्वाह और रोजमर्रा के काम आराम से कर सकेंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment