जशपुर: डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान, 23 से अधिक प्रकरण दर्ज

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में लगातार सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।

पिछले दो दिनों में पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए 100 लीटर से अधिक कच्ची महुआ, देसी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान 23 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

▶️ सिटी कोतवाली जशपुर

दिनांक 01 मार्च 2026 को 7 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 50 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गई। सात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

▶️ थाना पत्थलगांव

सुड़कीपारा, तमता, गोड़ी कला, गाला, बहना टांगर, चिड़रा पारा, करंगाबहला एवं बैगा पारा पाकरटोली में कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। 54 लीटर कच्ची महुआ एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)(क)(ख) के तहत कार्रवाई की गई, जबकि संतोष कुमार बंजारा के पास 35 लीटर शराब मिलने पर धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

▶️ थाना दुलदुला

ग्राम बरपानी में एक आरोपी के पास से 4 लीटर बीयर जब्त कर धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई।

▶️ थाना बागबहार

मयूर नाचा क्षेत्र में घर पर शराब पिलाने के मामले में धारा 36(ग) के तहत कार्रवाई करते हुए 100 एमएल कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

▶️ थाना फरसाबहार

भगोरा तिराहा के पास सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करते पाए जाने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।

▶️ थाना बगीचा

महादेवडांड एवं डूमरटोली में दो अलग-अलग प्रकरणों में 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर धारा 31(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई।

▶️ कांसाबेल क्षेत्र

ग्राम डबनीपानी में 4 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

▶️ दोकड़ा क्षेत्र

ग्राम बासबहार में 3 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई।

🔷 जशपुर पुलिस की अपील

जशपुर पुलिस ने नागरिकों से होली पर्व के दौरान नशे से दूर रहने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment