बदलता कुनकुरी,संवरता कुनकुरी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गर्मी में जल आपूर्ति के लिए नगर पंचायत तैयार, नल-जल के साथ टैंकरों से पहुंचाया जा रहा है पानी…… पढ़िए पूरी खबर

जशपुरनगर। गर्मी के मौसम में कुनकुरी के नगरवासियों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर पंचायत ने पानी आपूर्ति के लिए मोर्चा सम्हाल लिया है। नल-जल से निर्बाध पानी आपूर्ति के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी इन दिनों टैंकर से नगरवासियों की पानी की जरूरत पूरा करने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सीएम के निर्देश पर गर्मी के दौरान पानी की मांग को पूरा करने के लिए नगर पंचायत ने पूरी तैयार कर ली है। उन्होनें बताया कि नगर के 15 वार्डो में मुहल्लेवासियों को पानी की आपूर्ति के लिए नगर पंचायत के पास 11 बोरवेल है।

इसके अलावा ईब नदी में निर्मित एनीकट से नगर में निर्मित 3 पानी टंकियों से  948 नल कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत के पास पानी के पांच टैंकर उपलब्ध है। इनसे सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जा रही है।

कुनकुरी वासियों को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमृत मिशन 2.0 योजना के अंर्तगत 48.81 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से ईब नदी में एनीकट और पंप हाउस के साथ फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के हर घर में नल जल पहुंचाने के लिए पाईप लाइन विस्तार की योजना भी बनाई गई है।

दिसंबर 2026 तक योजना का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के पूर्ण हो जाने से कुनकुरी में जल समस्या बीते दिनों की बात हो जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment