जशपुर सन्ना: जशपुर जिले के समेत पूरे देश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है , इसी कड़ी में आज जिले के सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम जमुनिया पाठ में भी यादव समुदाय के युवाओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें स्थानीय निवासी समेत आसपास के लगभग 30 युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

जमुनिया पाठ में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया यहां के प्राचीन यज्ञशाला में शनिवार सुबह से रात तक महिला, पुरुष , बच्चों के साथ भक्तों का आना जाना लगा रहा वहीं रात 12 बजे मंदिर में भगवान के जन्म के साथ ही विशेष पूजा संपन्न हुई । इस दौरान क्षेत्र के कीर्तन मंडलियों ने भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भजन कीर्तन किए ।

इस बीच रविवार को प्राथमिक शाला खेल मैदान में दही हांडी का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य भूमिका ललित यादव, सच्चिदानंद यादव, तथा दशरथ यादव का रहा , इस दौरान रामकुमार यादव, राम सवारथ यादव, मनीष यादव, अनिल यादव, रविन्द्र यादव, लालूप्रसाद यादव, आशुतोष यादव , अरविंद यादव, कुलदीप, अनुराग, मुकेश यादव ओमप्रकाश, मनोज , संजय, संतोष, संदीप, कमेंद्र यादव व अन्य लगभग 20 युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया ।





















