
जशपुरनगर : पाकिस्तान प्रायोजित जिन आतंकवादियों ने भारत की माताओ की मांग के सिंदूर पर कुदृष्टि डालने का दुसाहस किया था,भारत के वीर जवानो ने उन्हें ध्वस्त कर दिया है। यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान में छुपे बैठे आतंकियों के पुरी तरह से खत्म होने तक यह आपरेशन चलता रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उक्त बातें कही। सीएम साय कुनकुरी विधान सभा क्षेत्र के चराईडांड में आयोजित तिरंगा यात्रा के बाद आम बगीचा में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुत की कम समय की सूचना पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर डेढ़ बजे शासकीय हेलीकाप्टर से चराईडांड पहुँचे थे। मयाली स्थित हवाई पट्टी में कलेक्टर रोहित व्यास,एसएसपी शशि मोहन,अरविंद भगत सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। चराईडांड में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। देश भक्ति गानो और भारत माता की जयकारे की गूंज के बीच चिलचिलाती गर्मी में मुख्यमंत्री साय हाथ में तिरंगा झंडा लेकर सैकड़ो लोगो के साथ पदयात्रा करते हुए आम बगीचा पहुँचे। यहां पद यात्रा आम सभा में तब्दील हो गई। आम सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के दुश्मनो के खिलाफ भारतीय सेना जो भी कार्रवाई कर रही है,पुरी देश की जनता एकजुट हो कर सेना के साथ ख़डी हुई है। उन्होंने कहा कि उरी और पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 22 अप्रेल को आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या कर देश को चुनौती दी।
जिसका जवाब भारत ने आपरेशन सिंदूर से दिया है। साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा एक रैली नहीं यह हम भारतीयों की एकजुटता और दृढ संकल्प का प्रतीक है।
कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व विधायक भरत साय, जिलाध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, उपेन्द्र यादव, गंगा राम भगत, पुरषोत्तम सिंह, राजकुमार सिंह, संतोष सहाय, राजकुमार गुप्ता, शंकर गुप्ता, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, फैज़ान सरवर खान, शरद चौरसिया, असलम आज़ाद, सुनील अग्रवाल,शांति भगत, अनिता सिंह, पिंकी गुप्ता, ममता कश्यप, विष्णु गुप्ता, कृपा भगत, मनव्वर आज़ाद, जुनैद अहमद, विकाश नाग, बॉबी ताम्रकर, संदीप सोनी, भूषण वैष्णव, आशु राय सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।



