जशपुर के आदर्श विद्यालय में पढ़ने का मौका — 3 अप्रैल तक आवेदन, 7 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा

जशपुर, 15 मार्च 2026। जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में कक्षा 6वीं में 35, कक्षा 7वीं में 1 और कक्षा 11वीं में 8 रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कक्षा 6वीं में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति, 5 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए निर्धारित हैं।

कक्षा 7वीं में 1 सीट अनुसूचित जनजाति तथा कक्षा 11वीं में 7 सीटें अनुसूचित जनजाति और 1 सीट अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए रिक्त हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 की समाप्ति पर कुछ छात्रों द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मांग किए जाने पर रिक्त सीटों की संख्या बढ़ भी सकती है।

प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक 3 अप्रैल तक विद्यालय में आकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में भी उपलब्ध हैं। छात्र या अभिभावक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी 3 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, मुंगेली और रायगढ़ जिले के छात्र अपने आवेदन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अथवा विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से 3 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 7 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई से सम्बद्ध है, जहां हिंदी माध्यम से अध्ययन-अध्यापन होता है। इस विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए शासन द्वारा निःशुल्क छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। गणवेश के लिए शासन द्वारा निर्धारित राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है तथा बुक-बैंक योजना के अंतर्गत सभी छात्रों को पूरे शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय में मोबाइल नंबर 8319861312 और 9406444644 पर संपर्क किया जा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment