कुजरी में लोगों को मिल रहा हर घर जल” 63 घरो में नल कनेक्शन के द्वारा किया जा रहा जल आपूर्ति” ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद….

जशपुरनगर 13 जून 2025/मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बूमतेल के ग्राम कुजरी में लोगों को हर घर जल मिल रहा है। कुजरी जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत 63 घरो में उच्चस्तरीय जलागार के माध्यम से क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के द्वारा जल आपूर्ति की जा रही है।
             ग्रामवासी  अशोक भगत ने बताया कि पहले वे पानी के लिए हैंड पंप पर आश्रित थे, वही से पानी भरते थे अब घर पर नल लग गया है। जिससे पानी की समस्या दूर हो गई हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
          
मुख्यमंत्री श्री साय के मंशानुरूप योजना का सुचारू संचालन कर सम्पूर्ण ग्राम में हर घर तक पानी पहुंचाने एवं सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद ग्राम कुजरी का हर घर जल सत्यापन कार्यक्रम किया गया, जिसमे ग्रामीण उपस्थित रह कर अपनी ख़ुशी एवं सहमति दर्ज की। कुजरी के सम्पूर्ण ग्राम वासियो को गांव के “हर घर जल‘‘ घोषित होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग जशपुर द्वारा हार्दिक बधाई दी गई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment