पीएम जनमन आवास योजना से आदिवासी परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

जशपुर 3 अप्रैल 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम जनमन आवास योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है और वे सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन जी पा रहे हैं।

इसी क्रम में मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करादरी के पहाड़ी कोरवा परिवार के श्री कुल्लू राम को पीएम जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ है। वर्ष 2023-24 में 2 लाख रुपये की राशि से उनका आवास पूर्ण किया गया है। पहले जहां उनका परिवार कच्चे घर में रहकर बारिश, ठंड और अन्य कठिनाइयों का सामना करता था, वहीं अब पक्के घर में रहने से उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।

हितग्राही श्री कुल्लू राम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले हम कच्चे घर में रहते थे, बरसात के समय काफी परेशानी होती थी। अब सरकार की मदद से पक्का घर मिल गया है। अब हमारा परिवार सुरक्षित है और रहने में भी सुविधा हो गई है। मैं बहुत खुश हूं और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने आगे बताया कि पक्का मकान मिलने से परिवार को हर मौसम में सुरक्षित रहने की सुविधा प्राप्त हुई है। अब उन्हें पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।

जिले में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शासन की इस पहल से न केवल आवास की सुविधा मिल रही है, बल्कि लोगों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान की भावना भी विकसित हो रही है, जो समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment