पीएम मोदी 30 मार्च को आएंगे छत्तीसगढ़: बिलासपुर को देंगे विकास कार्यों की सौगात, तैयारियों में जुटे कर्मचारी…

प्रधानमंत्री मोदी आगामी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ आने वाले वाले है। इस बीच वह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बिलासपुर में विकास कार्यों की सौगात देंगे, और विशाल आमसभा को बिल्हा में संबोधित करेंगे।

वहीं दौरे को लेकर बिलासपुर जिला प्रशासन सहित अन्य कर्मचारी, अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगी। जिसके चलते प्रदेश के मंत्री, कर्मचारी और अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विधायकों से चर्चा करेंगी :

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रमों की जानकारी डिप्टी सीएम अरुण साव के द्वारा दी गई है। जिसमें उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रही है। इस अवसर राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ आएंगी, और विधानसभा में आयोजित वह शामिल होंगी। साथ ही इस दौरान विधायकों से चर्चा करेंगी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार आ रहे पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।

इन कार्यक्रम में होंगे शामिल :

वहीं सबसे पहले वह बिलासपुर के मोहभट्टा में आयोजित किए गए विशाल जनसभा को संबोधित कर छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपयों की सौगात देंगे। पर अरुण साव ने बताया कि, पीएम के सभा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मैंने कार्यक्रम स्थल का पिछले दिनों विधायकों के साथ जायजा लिया था। साथ ही कहा कि, भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में पहली बार प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है, प्रदेश में इसलिए काफी उत्साह भरा माहौल है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment