नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु जिले के 84 मतदान केंद्रों के मतदान दल हुए रवाना”, आज प्रातः 08 से संध्या 05 बजे तक होगा मतदान…

जशपुरनगर :- नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु जिले के सभी 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सोमवार को रवाना किया गया। जिले के जशपुर नगर पालिका परिषद सहित सभी 4 नगर पंचायतों के 80 वार्डों के लिए 84 मतदान केंद्र बनाया गया है।
     जिले के सभी 05 नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद जशपुर के 20 वार्डों हेतु 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत कुनकुरी, नगर पंचायत बगीचा, नगर पंचायत कोतबा, नगर पंचायत पत्थलगांव में 15 -15 वार्डों हेतु 15-15 मतदान केंद्रों का निर्माण किया गया है।
   उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों हेतु मतदान प्रक्रिया 11 फरवरी 2025 को प्रातः 08 बजे से संध्या 05 बजे तक की जाएगी और मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 को होगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment