प्रधानमंत्री आवास विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा 21 जुलाई को

जशपुर, 08 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सहायक अभियंता, तकनीकी सहायक, विकासखण्ड समन्वयक जनपद पंचायत, सहायक ग्रेड 03 एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के संविदा पदों हेतु जिला पंचायत द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। उक्त पदों हेतु दावा आपत्ति उपरांत पात्र आवेदकों की मेरिट सूची के आधार पर 1:10 की मेरिट क्रम पर अभ्यर्थियों को प्रायोगिक परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है। इस हेतु अभ्यर्थियों के लिए 21 जुलाई 2025 को कम्प्यूटर प्रमाण पत्र सत्यापन एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन कार्यालय कलेक्टर, प्रथम तल, डाटा सेन्टर, जिला जशपुर (छ.ग.) में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रमाण पत्र सत्यापन उपरांत जिला पंचायत जशपुर में 21 जुलाई को ही पद क्रमांक अनुसार साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी उक्त सूची एवं प्रवेश पत्र का अवलोकन जशपुर जिले की वेबसाईट पर कर सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment