LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायगढ़: ट्रेक्टर चोरी केस में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 31 जनवरी/ नवापारा क्षेत्र से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी गया ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

प्रकरण के अनुसार, 29 जनवरी को ट्रेक्टर मालिक संजय सिन्हा पिता स्व. भागवत प्रसाद सिन्हा (58 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-06 नवापारा ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27–28 जनवरी की रात्रि उनके घर के सामने खड़ा ट्रेक्टर वाहन क्रमांक CG-13-BB-2313 इंजन एवं ट्रॉली सहित अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में चार संदिग्धों की गतिविधियां सामने आने पर उनके हुलिए की जानकारी मुखबिर तंत्र को दी गई।

इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक स्थानीय ढाबा के पास चोरी की ट्रॉली बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देकर पुलिस ने रामप्रसाद सारथी निवासी ग्राम तरेकेला थाना छाल (हाल मुकाम ग्राम नकना, धरमजयगढ़) को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों मिथलेष सारथी, योगेश कुमार धनवार एवं नरेश कुमार पटैल के साथ मिलकर पल्सर बाइक से नवापारा से ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर छाल रोड स्थित ग्राम बैहामुड़ा कटंगनारा-कोसाबाड़ी के पास छिपाकर रखा गया चोरी का ट्रेक्टर वाहन (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) तथा चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये) बरामद की गई। इस प्रकार कुल मशरूका की कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/2026, धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी—

1. रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला थाना छाल जिला रायगढ़


2. मिथलेष सारथी पिता मानसिंह सारथी, उम्र 19 वर्ष, निवासी फरकानारा चौकी जोबी थाना खरसिया जिला रायगढ़


3. योगेश कुमार धनवार पिता रामेश्वर धनवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खर्रा थाना छाल जिला रायगढ़


4. नरेश कुमार पटैल पिता शिवदयाल पटैल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खर्रा जिला रायगढ़



इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरिश पटेल, उद्यो पटेल तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे आज अपराध नियंत्रण और अपराधियों की पहचान का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान में कार्यशील सीसीटीवी कैमरे लगाकर रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी चाहिए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देनी चाहिए। जनसहयोग और तकनीक से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment