रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परीक्षार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश, कहा—हौसले के साथ दें परीक्षा

रायपुर, 17 फरवरी 2026। विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्यार्थियों को परीक्षाओं के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएँ देते हुए कहा—“ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों।” उन्होंने छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान उत्साह और हल्का तनाव स्वाभाविक होता है, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं, पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि यदि मन में डर या घबराहट महसूस हो रही है तो यह कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। यह दर्शाता है कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और भविष्य को गंभीरता से ले रहे हैं। हालांकि, इस भाव को आत्मविश्वास पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि वे नियमित अध्ययन करें, कठिन विषयों का पुनरावृत्ति के माध्यम से अभ्यास मजबूत करें और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। साथ ही पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और मोबाइल फोन से सीमित दूरी बनाकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने की बात कही।

उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी इस वर्ष भी बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment