रायपुर: अवैध अफीम खेती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, 15 दिनों में सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश , मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

रायपुर, 13 मार्च 2026। प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती न होने पाए। इस संबंध में कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में जांच कर 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र सहित विस्तृत रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने जिलों में सर्वे कर यह प्रमाणित किया जाए कि वहां कहीं भी अफीम की अवैध खेती नहीं हो रही है तथा इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment