जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर सर्वर फेल राशन के लिए कतार में करना पड़ रहा इंतजार के संबंध में खाद्य अधिकारी ने खंडन पत्र जारी करते हुए जानकारी दी है कि 21 मार्च 2026 से 25 मार्च .2026 तक खाद्य विभाग की सर्वर मैन्टेनेन्स के कारण ई-पास मशीन कार्य नहीं कर रही थी। जिसकी पूर्व सूचना सभी उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को खाद्य निरीक्षक के माध्यम से दी गई थी।
20 मार्च 2026 की स्थिति में जिले के 1,73,775 राशनकार्डाे में खाद्यान्न वितरण किया जा चुका था जिसका प्रतिशत 66.34 प्रतिशत एवं 25 मार्च 2026 को दोपहर बाद ई-पास चालू होने के पश्चात 29 मार्च 2026 तक कुल 2,20,252 राशनकार्ड पर वितरण किया जा चुका है जो 84.08 प्रतिशत है आर्थात 25 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक 46477 कार्डाे पर राशन वितरण किया गया है। कहीं-कहीं से मशीन में समस्या होने की शिकायत प्राप्त हुई जिसे तत्काल दूर किया गया।




















