जशपुर में अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय, राजस्व लक्ष्य पूरा करने बड़ा फैसला

जशपुरनगर, 21 मार्च 2026। पंजीयन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मार्च माह के अंतिम दिनों में आने वाले शासकीय अवकाश के बावजूद जशपुर जिले के पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक पंजीयन कार्य संपन्न कराए जा सकें और आम जनता को सुविधा मिल सके।

कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में उप पंजीयक कार्यालयों को अवकाश के दिनों में भी संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय का उद्देश्य अंतिम दिनों में लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन और राजस्व संग्रह में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

निर्देशानुसार 22 मार्च (चौथा रविवार), 28 मार्च (अंतिम शनिवार), 29 मार्च (अंतिम रविवार) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी पंजीयन कार्य जारी रहेगा। इन दिनों जिला कोषालय एवं उप कोषालय भी खुले रहेंगे, ताकि राजस्व जमा करने में किसी प्रकार की बाधा न हो।

इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक को भी निर्देशित किया गया है कि उक्त सभी तिथियों सहित 31 मार्च, जो कि वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है, को प्राप्त शासकीय राशि को सुचारू रूप से जमा किया जाए।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment