जशपुर: गम्हरिया स्कूल (NH-43) के समीप सड़क हादसा, स्कूटी व पिकअप में टक्कर ,तीन नाबालिग घायल, एक रांची रेफर… पढ़िए पूरी खबर

जशपुरनगर, 16 फरवरी 2026। शहर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। एनएच-43 पर गम्हरिया स्कूल के समीप करीब सुबह 6 बजे स्कूटी और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह का समय होने से सड़क पर यातायात अपेक्षाकृत कम था, लेकिन दुर्घटना की तेज आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई।



🚑 108 एंबुलेंस की तत्परता, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल जशपुर लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक किशोर की स्थिति गंभीर पाई, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

घायलों की पहचान अनुप नायक (15 वर्ष), निवासी बरटोली जशपुर और प्रतीक गुप्ता (15 वर्ष), निवासी बनियाटोली जशपुर के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान की प्रक्रिया खबर लिखे जाने तक जारी थी

🔎 जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और असावधानी हादसे की वजह हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment