धमतरी में आयोजित अग्निवीर भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु जशपुर के चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी जिला प्रशासन की वाहन सुविधा

जशपुरनगर, 02 जनवरी 2026/ अग्निवीर थल सेना भर्ती के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी, जशपुर ने बताया कि  जशपुर जिले के चयनित अभ्यर्थियों को उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
    अतः सभी चयनित अभ्यर्थी 05 जनवरी 2026 तक जिला रोजगार कार्यालय, जशपुर में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ  उपस्थित होकर या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9827547848 पर संपर्क किया जा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment