रायगढ़: होली पर पुलिस की खास तैयारी… अब तीन अतिरिक्त नंबरों से मिलेगी तुरंत मदद!… पढ़िए पूरी खबर

रायगढ़, 3 मार्च 2026। होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए कंट्रोल रूम में अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबरों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

पुलिस प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि इन हेल्पलाइन नंबरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाई जा सके।

📞 होली विशेष हेल्पलाइन नंबर

1. 09479193299


2. 09479191787


3. 07762222599


पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत इन नंबरों पर दें, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment