जशपुरनगर। जिले में धार्मिक आस्था और परंपरा के अनुरूप एकादशी पर्व का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ किया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में इस अवसर पर विशेष द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से आलोकित कर भक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की और भगवान जगन्नाथ की महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।रथयात्रा के बाद यहां शुरू हुई एकादशी पर्व में द्वीप प्रज्वलन की कार्यक्रम, स्थानीय परंपरा और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी हुई है।श्रद्धालु मानते हैं कि इस दिन द्वीप प्रज्वलन कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।इस अवसर पर बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों से सुंदर-सुंदर मालाओं की सजावट की और उन्हें मंदिर में अर्पित किया। इससे पूरा वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति-भाव से दीप जलाकर,इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।




















