सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जशपुर विकास खंड के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण ,एसआईआर के कार्यों को गंभीरता से करने के दिए निर्देश …!

जशपुर :- सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को  विधान सभा क्षेत्र 12 जशपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 295 , 296 घोलेंग एवं 256 गिरांग का अवलोकन किया और जिलों में चल रही है एसआईआर SIR कार्य का अवलोकन किया ।
उन्होंने सभी बीएलओ को गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश ।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने एप में किए जा रहे डिजिटाइजेशन प्रकिया की जानकारी ली और गणना पत्रक को सही तरीके से भरकर शीघ्र प्राप्त कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने सभी बीएलओ को प्रतिदिन 100 फार्म के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा ताकि मतदाता का एसआईआर कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ ,अविहित अधिकारी, सुपरवाइजर सभी उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment